Breaking-News


= गांव के मुख्य रास्ते व पंचायत घर में चला अभियान
= गंदगी का किया गया निस्तारण
= प्रधान बोली – आगे भी जारी रहेगा अभियान
(((कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

अल्मोडा़ भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सिरसा गांव में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गांव की महिलाओं ने गांव के रास्ते तथा पंचायत घर आदि की सफाई अभियान कर गंदगी का निस्तारण किया।
ग्राम प्रधान इंदु जीना के नेतृत्व में गांव की महिलाओं ने विशेष सफाई अभियान चलाया। गांव के मुख्य रास्ते में झाड़ियां का निस्तारण किया गया। वहीं पंचायत घर के आसपास भी विशेष सफाई अभियान चलाया। पंचायत घर के अंदर जमा मिट्टी की सफाई की। झाड़ियां काट निस्तारण किया गया। ग्राम प्रधान ने कहा कि आगे भी सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्राम प्रधान ने गांव की महिलाओं को सफाई अभियान के प्रति जागरूक किया तथा साफ-सफाई के लाभ बताएं। इस दौरान गीता जीना, उमा जीना, शोभा जीना, नंदी जीना, राधिका जीना, आशा जीना आदि मौजूद रहे।