= खैरना बाजार में किया गया गंदगी का निस्तारण
= बजबजा रही गंदगी की सफाई व्यवस्था के लिए आखिरकार व्यापारी आए आगे

(((सुनील मेहरा/पंकज भट्ट/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

लगातार मांग उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई ना होने पर आखिरकार क्षेत्र के व्यापारी ही सफाई व्यवस्था को आगे आ गए। विशेष अभियान चलाकर बाजार में गंदगी का निस्तारण किया गया। बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैरना बाजार गंदगी से बजबजा रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी से उठ रही दुर्गंध से व्यापारियों समेत बाजार पहुंचने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अब क्षेत्र के व्यापारियों ने सफाई अभियान की शुरुआत कर दी है। पहले चरण में खैरना मुख्य बाजार में विशेष अभियान चला सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई। गंदगी का निस्तारण किया गया। लोगों को सफाई के प्रति जागरूक भी किया गयाः इस दौरान चंदन सिंह गौणी, निश्चल तिवारी मनीष तिवारी, अर्जुन सिंह पिनारी, तारा सिंह मेहरा, गोविंद सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।