🔳कैंची क्षेत्र में वाहनों के बेतरतीब ढंग से पार्क होने से खड़ी हुई समस्या
🔳कई किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार
🔳आवाजाही कर रहे यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
🔳कैंची पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात कराया सुचारु
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर यातायात का दबाव बढ़ने से वाहनों की रफ्तार थम गई। कैंची क्षेत्र में वाहनों के हाइवे पर जहां तहां खड़े कर दिए जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। कई किलोमीटर तक छोटे बड़े वाहनों की कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कैंची पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया।
मंगलवार को हाइवे पर कैंची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। कई वाहनों के चालकों ने वाहन बेतरतीब ढंग से पार्क कर दिए। दोपहर में जाम लगने से एक के बाद एक वाहन जाम में फंसते चले गए। दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। त्यौहार मनाने के बाद पहाड़ से लौट रहे लोग भी जाम में फंस गए। तमाम दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा। लगभग डेढ़ घंटे तक छोटे बड़े वाहन जाम में रेंगते रहे। जाम लगने से हरकत में आई कैंची पुलिस की टीम ने बामुश्किल यातायात सुचारु करवाया। जाम खुलने के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। कैंची क्षेत्र में समुचित पार्किंग स्थल होने के बावजूद वाहनों को हाइवे पर बेतरतीब ढंग से पार्क किए जाने पर आवाजाही करने वाले यात्रियों ने गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति के मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, संजय सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह जलाल, मनोज नैनवाल हीरा सिंह, महेंद्र सिंह बिष्ट ने हाइवे पर यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग उठाई है।