Site icon तीखी नज़र

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला गांव में शिवमहापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का श्रीगणेश

◾ पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
◾ बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ समूचा क्षेत्र

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के हरतोला गांव में स्थित शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से श्रीगणेश हो गया। गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश यात्रा निकाली। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा।
हरतोला गांव में स्थित शिव मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद गांव की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। गणपति पूजन एवं महारुद्राभिषेक के बाद शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। धर्माचार्यों ने शैलेन्द्र ढैला, मोहन सिंह बिष्ट, आंनद जोशी आदि यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। कथा व्यास आचार्य कृष्णानंद शास्त्री ने भगवान शिव की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे मन से भोलेनाथ की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे समा बांधा। भोलेनाथ के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। आयोजन समिति के सदस्यों के अनुसार रोजाना दिन में बारह से शाम चार बजे तक कथा व प्रवचन होगा। 19 मार्च को पूजन, हवन, यज्ञ, व्यास पूजन, पुस्तक पूजन, गोदान, कन्या पूजन तथा महाआरती के बाद विशाल भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Exit mobile version