maskindia

=विधायक प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे भुवन आर्या
= जन समस्याएं भी जानी

(((कुबेर सिंह जीना की रिपोर्ट)))

सिरसा गांव में ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने मास्क तथा सैनिटाईजर मिलने पर विधायक का आभार जताया।
विधायक संजीव आर्या के प्रतिनिधि के तौर पर भुवन आर्या सिरसा गांव पहुंचे। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गांव पहुंचे भुवन आर्या ने लोगों को सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया गया। लोगों ने तमाम समस्याएं भी गिनाई। प्रतिनिधि भुवन आर्या ने तत्काल समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। विधायक प्रतिनिधि ने लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम को जागरूक रहने का आह्वान किया। कहा कि विधायक संजीव आर्या गांवो में विकास के प्रति गंभीर है। भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।