public-help

दर्जा राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से किया जागरूक होने का आह्वान
ग्रामीणों को बांटे सैनिटाइजर, मास्क व साबुन

गरमपानी : सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को सैनिटाइजर, मास्क व साबुन वितरित किए गए।

दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट ब्लॉक के सीम गांव में जागरूकता अभियान चलाया। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लोगों से मास्क लगाने तथा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने का आह्वान किया। ग्रामीणों को मास्क, साबुन व सैनिटाइजर वितरित किया गया। संक्रमित परिवारों के लोगों का हाल भी जाना। दर्जा राज्यमंत्री पीसी गोरखा ने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। जागरूकता ही मजबूत हथियार है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रमेश सुयाल, देवेंद्र बोहरा, नीरज बिष्ट, नरेंद्र बिष्ट, पुष्कर जलाल, भगवत सिंह, मनोज भंडारी, हरीश पनौरा, बचे सिंह टनवाल आदि मौजूद रहे।