= खनन व प्रशासन की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान
= एकाएक चले अभियान से कोसी घाटी में मचा हड़कंप

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट क्षेत्र में खनन व राजस्व विभाग की एकाएक चली छापेमारी अभियान से हड़कंप मच गया। जांच के दौरान चार स्टोन क्रशरो में मानक से अधिक उपखनिज पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया साथ ही सभी स्टोन क्रशरो की ई रमन्ना पोर्टल अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिए गए है। समतलीकरण के कार्यों में भी अवैध खनन पाए जाने पर जुर्माना लगाया गया है। खान विभाग के उपनिदेशक राज्यपाल लेगा ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार को बेतालघाट क्षेत्र में खनन विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा तथा एसडीएम कोश्या कुटोली राहुल शाह की अगुवाई में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। सयुक्त टीम ने क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रेशरो का निरीक्षण किया गया। मां नंदा स्टोन क्रशर में मानक से अधिक उपखनिज पाए जाने पर पर 7.07लाख, गिरजा स्टोन क्रशर 7.70 लाख, साईं स्टोन क्रशर 19.60 लाख तथा बाबा स्टोन क्रेशर पर 10.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। फिलहाल सभी स्टोन क्रशर के ई रमन्ना पोर्टल अग्रिम आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। बाद में टीम ने नदी क्षेत्र में समतलीकरण के पट्टो की जांच की। मल्ला बरधौ क्षेत्र में स्थित नरेंद्र पाल सिंह के पट्टे पर अवैध खनन पाए जाने पर 1.26 लाख, दीपक सिंह के पट्टे पर 92.64 हजार तथा बसगांव क्षेत्र में इंदर सिंह के पट्टे पर अवैध खनन पाए जाने पर 5.06 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। अन्य पट्टो पर सीमांकन के अंदर ही खनन कार्य पाया गया। इस दौरान तहसीलदार नंदन सिंह नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण हंयाकी, खनन विभाग के सर्वेयर ऐश्वर्य साह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!