◾ आगामी चुनावो की तैयारियों में जुटने का आह्वान
◾नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व प्रभारी का हुआ स्वागत

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

महिला सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी व संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। पार्टी के नवनियुक्त मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

रविवार को महिला सभागार गरमपानी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या ने की। नवनियुक्त मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह का स्वागत किया गया। विधायक सरिता आर्या ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश आर्या ने कहा की पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव गांव पहुंचा लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी कुंदन चिलवाल व मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह ने पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान कमलेंद्र सेमवाल, भावना कपिल, दलीप सिंह बोहरा, मनीष तिवारी, हीरा सिंह, नरेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश बर्गली, यशपाल आर्या, रईस अहमद, सोबन सिंह करायत, कमल बधानी, अनिल बुधलाकोटी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!