= हरतपा गांव में वन विभाग ने रोपे विभिन्न प्रजाति के पौधे
= रोपित पौधों की सुरक्षा का भी लिया गया संकल्प

(((हरीश चंद्र/विरेन्द्र बिष्ट/शेखर दानी की रिपोर्ट)))

हरतपा गांव में वन विभाग ने ग्रामीणों के साथ मिलकर विशेष पौधरोपण अभियान चलाया। पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हरतपा गांव से सटे जंगल में वन विभाग की टीम ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान विमला रौतेला ने किया। वन विभाग की टीम ने बांज, उतीस, काफल, तेजपत्ता, बुरांश आदि विभिन्न प्रजाति के पौधे रौप उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान विमला रौतेला ने कहा कि पौधों की बच्चों की तरह देखभाल करनी होगी तभी रोपित पौधों का लाभ आने वाली पीढ़ी को मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया। वन विभाग ने विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान सरपंच रघुनाथ सिंह रौतेला, मनीषा भंडारी, खजान त्रिपाठी, प्रेम सिंह मेहरा, सोनी बिष्ट आदि मौजूद रहे।