Breaking-News

= जीआइसी भुजान परिसर में हुआ पौधरोपण
= विभिन्न प्रजाति के रोपित किए गए पौधे

(((तीखी नजर संवाददाता की रिपोर्ट)))

जीआइसी भुजान में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। बाद में गोष्ठी भी हुई।
बुधवार को हरीयाली कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में वन विभाग के तत्वाधान में पौधरोपण अभियान चला। विद्यालय परिसर में अमरूद, मोरपंखी, माल्टा, नींबू आदि के पौधे रोपे गए। वन पंचायत सरपंच राम सिंह ने कहा कि पौधे रोप उनकी देखभाल भी जरूरी है। बाद में रोपित पौधो के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। विद्यालय परिसर में हुई गोष्ठी के दौरा वक्ताओं ने पौधों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पर्यावरणीय संतुलन में पौधों का बहुत बड़ा महत्व है। लोगों से बढ़ चढ़कर पौधरोपण करने तथा उनकी देखभाल का आह्वान किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज साह, राजेंद्र भंडारी, कुबेर सिंह अमेरा, गजेन्द्र नेगी, हिमांशु सिंह आदि मौजूद रहे।