◾ गांवों में गूंजे भारत माता के जयकारे, मिष्ठान वितरित
◾ ऐतिहासिक उपलब्धि करार दे मनाई गई खुशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

23 अगस्त का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग के साथ ही देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोसी घाटी में भी भारत माता के जयकारों के साथ मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई गई। क्षेत्रवासियों ने इसे देश के लिए अभूतपूर्व उपलब्धि करार दिया।

बुधवार को चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही इसरो के वैज्ञानिकों ने इतिहास रच दिया। खास बात यह है की साउथ पोल पर लैंड करने वाला भारत पहला देश बन गया। देश की ऐतिहासिक उपलब्धि पर कोसी घाटी के बाशिंदे भी खुशी से झूम उठे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी सोबन सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। तिवाड़ीगांव व बेतालघाट क्षेत्र में भी क्षेत्रवासियों ने खुशी मनाई। क्षेत्रवासियों ने कहा की इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रत्येक देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है‌। इस दौरान प्रताप बोहरा, चंपा जलाल, इंद्रा तिवाडी़, रत्न वर्मा, भगत सिंह, ललित मोहन सिंह, चंपा जलाल, मनोज, पूरन तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।