🔳गांव के नजदीक पौराणिक नौले में हुई विशेष पूजा अर्चना
🔳भजन कीर्तन के बाद किया गया प्रसाद वितरण
🔳सूखे जैसे हालात पैदा हो जाने से अब ली भगवान विष्णु की शरण
🔳सब्जियों के बाद अब फल उत्पादक पट्टी में फलों पर पड़ी सूखे की मार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के हरतपा गांव में बारिश न होने से सूखे जैसे हालात पैदा हो जाने से ग्रामीणों ने विष्णु भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर बारिश के लिए प्रार्थना की। भजन कीर्तन कर भगवान की अराधना कर बारिश की गुहार लगाई गई। देर शाम प्रसाद वितरण किया गया। भगवान विष्णु के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
लंबे समय से बारिश न होने से खेत सूख चुके हैं। प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी का जलस्तर घटने लगा है। फल उत्पादक गांवों में उत्पादन महज बीस से तीस फिसदी रह गई है। लगातार नुकसान होने से धरतीपुत्र परेशान हो चुके हैं। शनिवार को रामगढ़ ब्लॉक के हरतपा गांव के बाशिंदों ने बारिश के लिए सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु की शरण ली। गांव के पौराणिक नौले में एकत्र होकर भगवान विष्णु की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। धर्माचार्यों ने विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई। भजन कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय रौतेला के अनुसार मटर व अन्य सब्जियों की उपज चौपट हो जाने के बाद फल उत्पादन कम होने से भारी नुकसान पहुंचा है। बुजुर्गो से सुने किस्सों के अनुसार सीर सागर में विराजमान भगवान विष्णु संकटहर्ता है। पूरा क्षेत्र सूखे की चपेट में हैं। पौराणिक नौवें में भगवान विष्णु की विशेष पूजा अर्चना कर बारिश की गुहार लगाई गई है। उम्मीद है भगवान विष्णु क्षेत्रवासियों की मनोकामना पूर्ण करेंगे। इस दौरान ग्राम प्रधान विमला रौतेला, अजय रौतेला, अमर रौतेला, कमल रौतेला, विक्रम, दीवान, लीला देवी, माया देवी, प्रेमा, नीमा, राधा, पार्वती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!