◾ लगातार आवाज उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
◾ उपेक्षा का आरोप लगा व्यापारियों ने जताई नाराजगी
◾ सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
खैरना बाजार क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं से व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया है की कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। लगातार उपेक्षा की जा रही है चेताया है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो फिर व्यापारियों को एकजुट कर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में सुविधाओं का अकाल पड़ चुका है। कुछ सुविधाएं उपलब्ध भी है तो विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से वो भी बदहाली का दंश झेल रही है। सुविधाओं के अभाव में स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है की लगातार बाजार क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है जिसका खामियाजा क्षेत्रवासियों को भुगतना पड़ रहा है। बाजार क्षेत्र में हाइवे पर गड्डे, बदहाल बरसाती नाली, जाम, फुटपाथ निर्माण न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारी नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन सिंह जंतवाल, फिरोज अहमद, संजय सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह, देवेश त्रिपाठी आदि ने बाजार क्षेत्र में सुविधाएं दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उपेक्षा की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।