◼️देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल बेतालघाट की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट में हुई व्यापारियों की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि बाहरी क्षेत्रों से बेतालघाट बाजार में सामानों की बिक्री करने वाले लोगों की सौ रुपये की रसीद काटी जाएगी। शुल्क का उपयोग क्षेत्र में होने वाले व्यापारिक कार्यों में किया जाऐगा।सोमवार को बाजार में देवभूमि व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बालम सिंह बोहरा ने की। संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया गया। व्यापारी नेता प्रमोद पडियार को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। पंजीकरण शुल्क जमा न करने वाले व्यापारियों का पंजीकरण निरस्त करने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि बाहरी क्षेत्रों से बेतालघाट पहुंचकर वाहनों के जरिए सामानों की बिक्री करने वाले लोगों पर तय शुल्क लगा रसीद काटी जाएगी। वसूले गए शुल्क का इस्तेमाल व्यापारिक कार्यों में होगा। आगामी नवंबर में होने वाली नई कार्यकारिणी गठन पर भी चर्चा हुई। मतदाता सूची तैयार करने पर विचार विमर्श हुआ। तय हुआ की नई कार्यकारिणी गठन के लिए जल्द व्यापारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाऐगी। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को संघर्ष का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, दलिप सिंह नेगी, तारा भंडारी, विमला उप्रेती, अर्जुन बोहरा आदि मौजूद रहे।
