◾बारिश के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
◾हवन पूर्णाहुति के बाद लगा विशाल भंडारा
◾ बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का पारायण हवन, पूर्णाहुति के बाद भंडारे के साथ हो गया। बारिश की बावजूद आसपास के गांव से सैकड़ों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा।
मंगलवार को कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में धर्माचार्यों ने विधि विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास आचार्य पद्य उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कहा की भगवान श्रीकृष्ण विघ्नहर्ता व दुखहर्ता है। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। जगत कल्याण के लिए विशेष प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। बारिश भी आस्था को न डिगा सकी। भवाली, हल्द्वानी, नैनीताल, अल्मोड़ा के साथ ही कैंची, गरमपानी, खैरना, छड़ा, लोहाली, नावली, काकड़ीघाट, चमड़ियां, सुयालबाडी़, सुयालखेत, नैनीपुल, गडस्यारी, पातली, भुजान आदि तमाम क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। बाबा नीम करौली के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान अनूप शर्मा, संजय गुप्ता, आनंद गैड़ा, गणेश बिष्ट, अमित पाठक, संदीप व समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।