awaidh-sharab

छह पेटी अवैध शराब पकडी़
एसओ बोले लगातार जारी रहेगा अभियान

गरमपानी डेस्क : एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर बेतालघाट थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम ने छापामार छह पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मंगलवार को थानाध्यक्ष बेतालघाट प्रेम विश्वकर्मा के नेतृत्व मे पुलिस की टीम ने आसपास के क्षेत्रों में नशे के खिलाफ अभियान चलाया। ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान चापड़ निवासी एक व्यक्ति के पास से छह पेटी अवैध गुलाब मार्का देशी शराब बरामद की गई। व्यक्ति के खिलाफ थाने में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। छापेमारी टीम में उपनिरीक्षक नीरज चौहान, राधेश्याम लोहनी, जीवन मेहरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!