◾बेतालघाट के हल्सों गांव स्थित जीआइसी परिसर में हुआ किसान महोत्सव
◾ सरकार व विभाग से संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी
◾महिला समूह से जुड़ आर्थिकी सुधारने का किया गया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के घंघरेठी न्याय पंचायत के हल्सों गांव में किसान महोत्सव के तहत हुई कार्यशाला में किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं को निस्तारण भी किया गया। अनुदान पर बीज व कृर्षि यंत्र भी बांटे गए।
सोमवार को हल्सों गांव में स्थित जीआइसी परिसर में किसान महोत्सव के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को मोटे अनाज, जैविक खेती के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। कृर्षि विभाग के ब्लॉक प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने विभाग से संचालित तमाम महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। रथ प्रभारी डा. हरजीत सिंह ने कहा की किसान महोत्सव के जरिए गांवों के कास्तकारो को लाभान्वित किया जा रहा है। कमलेश जलाल ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। महिला समूहों का गठन कर आर्थिकी सुधारने का आह्वान किया।किसानों ने किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याएं उठाई‌। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण किया। अनुदान पर बीज व कृर्षि यंत्र भी बांटे गए। विभागीय अधिकारियों ने स्टॉलो के माध्यम से भी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उद्यान विभाग के बीएस बिष्ट, खुशहाल सिंह हाल्सी, डा. पवन, ओपी पांडे, नैना भट्ट, युगल शर्मा, लता पांडे, प्रेरणा, अनूप नेगी आदि मौजूद रहे।