🔳बैरोली गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
🔳हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं
🔳भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के बैरोली गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विधी विधान से हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना हुई। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
बैरोली गांव में रोजाना की तरह शनिवार को भी धर्माचार्यों ने विधी विधान से यजमान भुवन कपिल, लक्ष्मी दत्त कपिल, राकेश कपिल, जगदीश कपिल, नंदन कपिल से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। कथा व्यास पंडित राजेन्द्र चंद्र जोशी ने कथा पाठ किया। कहा की सच्चे मन से कथा श्रवण से तमाम कष्टों का निवारण हो जाता है। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से सत्य के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा की सदमार्ग पर चलने वाले भक्तों के साथ हमेशा ईश्वर होते हैं। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर में विशेष मंत्रोच्चार के साथ हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति सदस्य दिनभर व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शोभा कपिल, बीडीसी निर्मला जीना, भास्कर कपिल, खीमा कपिल, भीम सिंह बिष्ट, किसन सिंह जीना, आंनद पाठक, मोहन जीना, शेर सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे‌।

error: Content is protected !!