🔳धारी गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
🔳23 नवंबर को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर ग्राम पंचायत के धारी गांव में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है‌। कथा व्यास पंडित मोहन चंद्र पाठक ने बताया की सच्चे मन से ईश्वर के स्मरण से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। कहा की कथा सुनने से मन में सकारात्मक भावों का उदय होता है‌।भजन मंडली ने शानदार प्रस्तुति से समां बांधा।
धारी गांव में रोजना की तरह सुबह धर्माचार्यो ने विधी विधान से यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। आसपास के लोहाली, हरतोला, आटावृता, आटाखास, चमड़ियां, ताड़ीखेत, खैरना, जौरासी समेत आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। कथा व्यास पंडित मोहन चंद्र पाठक ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर कहा की भागवत कथा सुनने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। भयभीत मन को शांति मिलती है। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से समां बांधा। इस दौरान गिरीश चंद जोशी, तारा दत्त तिवारी, विनोद भट्ट, राजू बिष्ट, पंकज रावत, दिनेश चन्द भट्ट, पूरन चन्द भट्ट, राजन भट्ट, जानकी प्रसाद शर्मा, दान सिंह बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।