🔳 नौ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर वसूला जुर्माना
🔳 यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भी घुमा पुलिस का डंडा
🔳 12 वाहन चालकों पर लगाया गया छह हजार रुपये का जुर्माना
🔳 पुलिस के एकाएक अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

सत्यापन अभियान में लापरवाही करने वाले लोगों के खिलाफ खैरना पुलिस ने शिंकजा कस दिया है। पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर पुलिस एक्ट व एमबी एक्ट में 21 लोगों का चालान कर आठ हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूला। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।

बुधवार को इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। मकान मालिकों से किराएदारों का समय पर सत्यापन कराने का आह्वान किया। अभियान के दौरान सत्यापन का नवीनीकरण न कराने पर नौ लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर 2250 रुपये जुर्माना वसूला। सत्यापन में लापरवाही पर कड़ी फटकार भी लगाई। कड़ी हिदायत दी की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने हाईवे पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर तेज रफ्तार, अधूरे कागजात व मानक से अधिक यात्रियों को लेकर दौड़ रहे वाहन चालकों पर कार्रवाई की। 12 वाहन चालकों के पुलिस एक्ट में चालान कर छह हजार जुर्माना लगाया गया। पुलिस टीम ने चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, दर्शन चौधरी, जगदीश धामी, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *