= राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस टीम का विशेष चेकिंग अभियान
= एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप

(((कुबेर सिंह जीना/पंकज नेगी/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

यातायात नियमों का पालन तथा दुर्घटनाएं टालने के मकसद से थानाध्यक्ष भवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। 22 चालान कर चौबीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर थानाध्यक्ष भवाली योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोहाली के समीप विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ओवरलोड, वाहन चलाते समय फोन पर बात करने, सीट बेल्ट ना लगाने तथा बिना मास्क वाहन चलाने पर करीब 22 चालान कर चौबीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कई कोर्ट के चालान भी किए गए। वाहन चालकों को यातायात के नियम भी बताए गए। चेताया कि नियमों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान चौकी इंचार्ज खैरना आशा बिष्ट, रामगढ़ प्रभारी मनोज कुमार, एसएसआई प्रकाश मेहरा, राजेंद्र सती, राजेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद रहे।