🔳 नियोजन विभाग की वेबसाइट पर कराना होगा नांमाकन
🔳 सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति को उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड
🔳 पूर्व में करीब साठ लोग हो चुके हैं सम्मानित
🔳 जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों से किया नामांकन का आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

विभिन्न क्षेत्रों में गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थान, संगठन व व्यक्तियों को सरकार ने एसडीजी अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है। खास बात यह है की इस वर्ष पुरुस्कार की श्रेणी में युवाओं को प्राथमिकता देने के लिए यंग अचीवर्स अवॉर्ड की भी तैयारी की है। जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी डा. एमएस नेगी ने आवेदकों से 30 नवंबर तक uk.cppgg@gmail.com में आवेदन करने का आह्वान किया है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने व्यक्ति, सामाजिक संस्थानों तथा व्यक्तियों के समूह को एसडीजी अचीवर्स के रुप में चयनित किया जाना है। पुरुस्कार का उद्देश्य ऐसे लोगों को सम्मानित करना है जो शिक्षा, आजिविका, पर्यावरण, जल, पेयजल, स्वच्छता, ऊर्जा, उद्योग, जलवायु परिवर्तन, वानिकी, उद्यान, गरीबी उन्मूलन, स्वास्थ्य, कुपोषण, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। पुरुस्कार से जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन होगा वहीं ऐसे लोगों से समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा ग्राम पंचायत व ब्लॉग स्तर तक सतत विकास लक्ष्यों को पहुंचाया जा सकेगा। पूर्व में अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 60 लोगों को पुरुस्कार दिया भी जा चुका है। खासतौर पर इस वर्ष युवाओं को पुरुस्कृत करने के लिए यंग अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया है। युवाओं को सम्मानित कर सरकार से प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह दिया जाएगा साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रेरणास्वरुप विभागीय योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। प्रदेश के प्रमुख सचिव आर मिनाक्षी सुंदरम ने प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों के नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी डा. एमएस नेगी ने बताया की आवेदन की अंतिम तिथि तीस नवंबर तक रखी गई है। आवेदन के लिए नियम व शर्तें cppgg.uk.gov.com में उपलब्ध है।

error: Content is protected !!