= कर्फ्यू में ढील मिलने के साथ अब जाम बन गया सिर दर्द
= बजार क्षेत्र में सुबह से शाम तक कई बार लग रहा जाम
= लोगों ने उठाई व्यवस्था में सुधार की मांग

(((हेमंत साह की रिपोट)))

कर्फ्यू में ढील मिलने के साथ ही गरमपानी खैरना बाजार में जाम आम हो गया है। लंबी लंबी कतारें बड़ी घटना की ओर इशारा कर रही है। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बाजार क्षेत्र में लग रहा जाम मुसीबत बन चुका है। जाम लगने से तमाम मुसीबतें भी खड़ी हो रही हैं। आवाजाही करने वाले लोगों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिन भर में कई बार जाम लग रहा है। जिस कारण लोग परेशान हैं। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लगातार यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस आदि भी फंस जा रही हैं। जिससे मरीज भी बेहाल है। क्षेत्रवासियों ने तत्काल जाम से निजात दिलाए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।