🔳 चालक की सूझबूझ से बच गई यात्रियों की जिंदगी
🔳 बारिश के बाद दरक गई थुआ की खस्ताहाल पहाड़ी
🔳 आए दिन पहाड़ी से पत्थर गिरने से बढ़ता जा रहा दुर्घटना का खतरा
🔳 दिनभर हाईवे पर पड़े रहे पत्थरों से दोगुना हुआ जोखिम
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील भोर्या बैंड क्षेत्र में खस्ताहाल पहाड़ी से एकाएक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से यात्री वाहन बाल बाल बच गया। गनीमत रही की चालक ने सूझबूझ का परिचय दे समय रहते वाहन रोक लिया और बड़ा हादसा टल गया। हाईवे पर पत्थरों के गिरने से दिनभर दुर्घटना का खतरा बना रहा। यात्री व पर्यटक जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर रहे।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर भोर्या बैंड क्षेत्र में खस्ताहाल हो चुकी थुआ की पहाड़ी से आए दिन गिर रहे पत्थर बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। बुधवार सुबह बारिश के बाद एकाएक पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरु हो गए। पत्थरों की चपेट में आने से अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा यात्री वाहन बाल बाल बचा। वाहन चालक की सूझबूझ से वाहन सवार यात्रियों की जिंदगी बच गई। पत्थरों के गिरने से हाईवे पर आवाजाही भी ठप हो गई। काफि देर तक खतरनाक पहाड़ी के नीचे कई वाहन फंसे रहे। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद खतरे के बीच दोबारा आवाजाही शुरु हुई। पत्थरों के दिनभर हाईवे पर पड़े रहने से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पत्थरों को हाईवे से न हटाए जाने पर वाहन चालकों ने गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की जहां एक ओर पहाड़ी से लगातार खतरा बना हुआ है तो वहीं हाईवे के जगह जगह खस्ताहाल होने से दुर्घटना का जोखिम बना हुआ है‌। स्थानीय शिवराज सिंह बिष्ट, मनोज सिंह, विरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, संजय सिंह बिष्ट ने आए दिन दरक रही पहाड़ी से खतरा टालने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *