🔳छठी उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीते तीन पदक
🔳पेशे से अधिवक्ता है पैरा एथलीट प्रीती
🔳 क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर की उज्जवल भविष्य की कामना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

छठी उत्तराखंड मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में प्रीती गोस्वामी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन के दम पर तीन मेडल जीत लिए हैं। पेशे से नैनीताल हाइकोर्ट में अधिवक्ता प्रीती की सफलता पर पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
समीपवर्ती ताड़ीखेत ब्लॉक के पाखुडा़ गांव निवासी प्रीती गोस्वामी ने रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में हुई छठी उत्तराखंड मास्टर्स चैंपियनशिप में शोर्ट पुट, जैवलिन थ्रो तथा डिस्कस थ्रो में तीन पदकों पर कब्जा जमाया है। पैरा एथलीट प्रीती इससे पूर्व में भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर राज्य व क्षेत्र को गौरवान्वित कर चुकी है। विभिन्न खेलों में उनके नाम कई उपलब्धियां दर्ज है। प्रीती पूर्व कर्नल जीजी गोस्वामी की सुपुत्री है। वर्तमान में वह नैनीताल हाईकोर्ट में अधिवक्ता भी है। प्रीती की उपलब्धि पर पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!