breaking-news

= खैरना से क्वारब तक किया निरीक्षण
= कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को दिए जल्द हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश
= सुधार न होने पर अर्थदंड लगाने की चेतावनी

(((नीरजा साह की रिपोर्ट)))

एनएच के उच्च अधिकारियों ने बदहाली का दंश झेल रहे अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे का निरीक्षण किया। खैरना से काकडी़घाट तक हाईवे के हालात देखे साथ ही काकडी़घाट से क्वारब तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य का भी स्थलीय निरीक्षण किया। कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों को तत्काल हाईवे दुरुस्त करने के निर्देश दिए। चेताया कि यदि जल्द हाईवे दुरुस्त नहीं किया गया तो अर्थदंड लगाया जाएगा।
हाईवे के लगातार बिगड़ रहे हालात की आखिरकार विभागीय अधिकारियों ने सुध ले ही ली। विभागीय अधिकारियों ने हाईवे की खैरना से क्वारब तक नब्ज टटोली। काकडी़घाट से क्वारब तक किए जा रहे चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। वहीं पूर्व में खैरना से काकडी़घाट तक तैयार हो चुके हाईवे के भी हालात जाने। कार्यकारी संस्था के कर्मचारियों को तत्काल हाईवे को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। जगह-जगह गड्ढे व मलबा जमा होने पर विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी जताई। साफ कहा कि यदि जल्द हाईवे दुरुस्त नहीं किया गया तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ अर्थदंड लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार, सहायक अभियंता एमसी जोशी आदि मौजूद रहे।