= आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी महिलाओं ने बजेडी़ गांव में रौपे फलदार पौधे
= ग्रामीणों को दिलाई गई रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ
= सौ से ज्यादा ग्रामीणों को बांटे भी गए पौधे

(((कुबेर सिंह जीना/हरीश चंद्र/पंकज भट्ट की रिपोर्ट)))

आओ पौध लगाएं अभियान के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिव से जुड़ी महिलाओं ने बेतालघाट के बजेड़ी गांव में पौधरोपण अभियान चलाया। ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए गए। बाद में रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस वूमेंस कलेक्टिविटी नैनीताल के सदस्य बजेडी़ गांव पहुंचे। नींबू व माल्टा के पौधे रोपे गए। गांव के करीब सौ काश्तकारों को फलदार पौधे भी वितरित किए गए। कविता गंगोला ने कहा कि फलदार पौधों से काश्तकारों की आय में वृद्धि होगी वही पर्यावरण भी संरक्षित रहेगा। रेशमा टंडन ने रोपित पौधों के संरक्षण की शपथ दिलाई। कहा कि पौधों को बच्चों की तरह पालना होगा। उन्होंने पौधों से ही प्रकृति का श्रृंगार करने का आह्वान किया। अल्मोडा़ हल्द्वानी हाइवे से सटे जंगलों में विभिन्न पौधों के बीज भी डाले गए। इस दौरान ग्राम प्रधान दीपा बिष्ट, ज्योति मेहरा, सुनीता वर्मा, सिम्मी अरोरा, पूजा सिंह साही, सोनिया अरोरा, उमा कांडपाल, किरन टंडन, बीना शर्मा, पूजा मल्होत्रा, श्वेता अरोरा, रमा तिवारी, मंजू नेगी, संगीता साह ,सोमा साह, मधु बिष्ट, संध्या तिवारी, नेहा डालाकोटी आदि मौजूद रहे।