◾व्यापार संघ अध्यक्ष लगातार कर रहे लोगों की मदद
◾कोरोनाकाल से ही निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

खुदा भी अपने रहमतों की उस पर बरसात करता है…..। जो जरुरतमंदों की मदद के लिए आगे बढ़ता है….।
ये पंक्तियां व्यापार मंडल अध्यक्ष भवाली नरेश पांडे पर एकदम सटीक बैठती है। नरेश कोरोनाकाल से ही जरुरतमंदों की मदद में जुटे हुए हैं। जो भी नरेश के पास आता उसकी मदद को नरेश पांडे हमेशा तैयार रहते हैं। भवाली के व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे जरुरतमंद लोगों की उम्मीद की नई किरण बन चुके हैं। लोगों को राशन उपलब्ध कराना हो या कोई भी कार्य नरेश हमेशा तैयार रहते हैं। जरुरतमंद भी राहत की उम्मीद लेकर नरेश पांडे के कार्यालय पहुंचते हैं। कार्यालय पहुंचने के बाद लोग निराश नहीं होते। नरेश हमेशा लोगों की मदद को तैयार रहते हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश बताते हैं की जरुरतमंदों की सेवा कर उन्हें दिल से शुकुन मिलता है। कहते हैं की ईश्वर की कृपा व लोगों के आर्शीवाद से हमेशा लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। स्थानीय लोगों ने भी व्यापार संघ अध्यक्ष नरेश पांडे के जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की है। नरेश अपने व्यवहार, कुशल नेतृत्व से युवाओं में भी लोकप्रिय है।