◾ जल्द होगा कार्यकारिणी का विस्तार
◾ युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
◾ व्यापारियों के हित व समस्याओं के समाधान को संघर्ष का दावा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने छड़ा बाजार के व्यवसायी नरेंद्र को युवा इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती के साथ ही व्यापारियों के हित में संघर्ष की बात कही है।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संयोजक धर्म प्रकाश यादव की संस्तुति के बाद बाद छडा़ बाजार के व्यवसाई नरेंद्र बिष्ट को संगठन का युवा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने नरेंद्र से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान तथा व्यापारियों के हित में संघर्ष करने की बात कही है। कहा है कि जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा‌। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट, कुबेर जीना, सुरेंद्र सिंह, बालम सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, संजय बिष्ट, कुलदीप सिंह, सुनील मेहरा, फिरोज अहमद, गजेंद्र नेगी, कमल सिंह, दुर्गा सिंह आदि ने नरेंद्र को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है।

error: Content is protected !!