Breaking-News

= जान हथेली पर रख लोग पहुंच रहे हैं कोसी नदी पर
= पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने पर बढ़ जाता है नदी का वेग
= अब अब मछली मारने के लिए नदी में पहुंच रहे

(((सुनील मेहरा/फिरोज अहमद/पंकज नेगी की रिपोर्ट)))

जान हथेली में रख एक बार फिर लोग कोसी नदी के बीचो-बीच तक पहुंच रहे हैं। इस बार पर्यटक गहराई का सही अंदाजा ना होने से नदी के बीच तक मछलियां की चाहत में जा रहे हैं। जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।
कोसी नदी पर कई मौतें होने के बावजूद लोग सुध नहीं ले रहे। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रही है पर लोग मानने को तैयार ही नहीं है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर ज्याडी़ तथा लोहाली के समीप लोग धड़ल्ले से कोसी नदी पर उतर मछलियों का शिकार करने में जुटे हुए हैं। जिससे खतरा दोगुना बढ़ जा रहा है। नदी में रोहु तथा महाशीर के अस्तित्व पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बाहर से आने वाले पर्यटक अपने साथ अत्याधुनिक तकनीक के मछली मारने के कांटे साथ में ला रहे हैं मछली की चाहत में जान हथेली पर रख नदी के बीच तक पहुंचा रहे हैं जिससे हादसे का खतरा बढ़ जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने पर एकाएक नदी का वेग भी बढ़ जाता है बावजूद लोग खतरे से अनजान है लोगों ने कोसी नदी पर फिलहाल बरसात में आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने की मांग उठाई है।