= केंद्र सरकार का पुतला फूंक जताया रोष
= आक्रोशित महिलाएं बोली सही समय पर जवाब देगी जनता

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))


पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर तथा खाद्य पदार्थों में बढ़ते दामों ने लोगो का जीना मुहाल कर दिया है। महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी से जुड़ी महिलाओं ने मुखानी चौराहे पर केंद्र सरकार का पूतला फूंका नारेबाजी कर रोष जताया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं दूसरी ओर दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने कमर तोड़कर रख दी है। पेट्रोल डीजल की कीमतों के बाद अब सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। केंद्र सरकार मुफ्त राशन देकर जनता को बर्गला रही है। महानगर अध्यक्ष नीमा भट्ट ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो जनता सही वक्त पर इसका जवाब भी देगी।

error: Content is protected !!