🔳 जीजीआइसी में हुई स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता
🔳 स्वीप की ब्लॉक कोर्डिनेटर ने स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना पर दिया जोर
🔳 आमबाड़ी गांव में होली गायन ने बांधा समा
🔳 महिलाओं से मतदान में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में होली महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता भी हुई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समीपवर्ती आमबाडी में स्वीप व एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में होली महोत्सव हुआ। महिलाओं ने होली गायन से समां बांधा।
बुधवार को जीजीआइसी बेतालघाट में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं ने शिक्षिकाओं ने होली गायन से एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ब्लॉक कोर्डिनेटर पूजा नेगी ने लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने का आह्वान किया। कहा की बगैर दबाव व प्रलोभन के मतदान कर स्वस्थ्य लोकतंत्र की स्थापना की जा सकती है। ब्लॉक मुख्यालय से सटे आमबाडी गांव में भी स्वयं सेवी संस्था की प्रमुख सीमा तिवारी की अगुवाई में होली गायन के दौरान गांव के लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया गया। सीमा तिवारी ने मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी साथ ही महिलाओं से मतदान में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। गांव की महिलाओं ने कुमाऊनी भाषा में होली गायन कर समां बांधा। इस दौरान मंजू देवी, राधा बधानी, लता, अंजू, सविता पंत, प्रेमा तिवारी, दीपा देवी आदि मौजूद रहीं।