🔳 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने लिया निर्णय
🔳 व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को करेंगे संघर्ष
🔳 जल्द ही प्रत्याशियों की सूची की जाएगी फाइनल
🔳 व्यापारियों की अनदेखी से किया गया चुनाव लड़ने का ऐलान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

पंचायत चुनावों की सुगबुगाहट के बीच अब व्यापारियों ने भी पंचायत चुनाव में भागीदारी का ऐलान कर दिया है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने बकायदा प्रत्याशियों के चयन की कवायद भी तेज कर दी है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार जल्द ही बैठक कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत पद के प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मोहर लगाई जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार व्यापारी भी किस्मत आजमाएंगे। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने चुनावों में व्यापारियों को उतारने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए संगठन से जुड़े पदाधिकारी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार हमेशा से ही व्यापारियों की अनदेखी होती आई है। चुनावों से पहले समस्याओं के समाधान के सपने तो दिखाएं जाते हैं पर चुनाव के बाद समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। खैरना ईकाई अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने दावा किया की जल्द ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार कर ली जाएगी और एकजुटता व क्षेत्रवासियों को साथ लेकर प्रत्याशी को जिताने में एड़ी चोटी का जोर लगाया जाएगा। गरमपानी ईकाई अध्यक्ष मनीष तिवारी के अनुसार प्रत्येक सीट पर प्रत्याशी उतारने को जल्द ही बैठक की जाएगी साथ ही नामों की सूची फाइनल की जाएगी। संगठन से जुड़े व्यापारियों के अनुसार पंचायतों में प्रतिनिधित्व होने पर निश्चित रुप से समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *