◾तमाम गांवों को जोड़ने वाला बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग खस्ताहाल
◾ कोसी घाटी जन सेवा समिति उपाध्यक्ष ने दर्ज कराया मामला
◾अफसरों पर अनदेखी व लापरवाही का लगाया आरोप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले शहीद बलवंत सिंह भुजान वर्धो मोटर मार्ग की बदहाली का मामला सीएम पोर्टल तक पहुंच गया है। कोसी घाटी जन सेवा समिति उपाध्यक्ष ने विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
कोसी घाटी जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष दयाल दरमाल ने सीएम पोर्टल पर शहीद बलवंत सिंह वर्धो मोटर मार्ग की बदहाली का मामला दर्ज कराया है। संगठन के उपाध्यक्ष ने कहा है कि मोटर मार्ग जगह-जगह खस्ताहालत में पहुंच चुका है। रतोड़ा पुल से घिरौली तक डामरीकरण वह कलमठ आधे अधूरे छोड़ दिए गए हैं। विभागीय अधिकारी लापरवाही पर आमादा है जिसका खामियाजा गांव के लोगों व स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। उपाध्यक्ष ने मामले पर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है ।

error: Content is protected !!