= हाईवे से सटी पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर
= बाइक सवारों ने जान जोखिम में डाल की आवाजाही
= करीब दो घंटे बाद शुरू हो सका यातायात
= नावली क्षेत्र में कार पर बरसे पत्थर

(((विरेन्द्र बिष्ट/पंकज भट्ट/अंकित सुयाल की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर कई जिंदगियां बाल-बाल बच गई। डेंजर जोन दोपांखी में थुआ की पहाड़ी से गिरे विशालकाय बोल्डर से कई यात्री वाहन चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बमुश्किल लोडर मशीन की मदद से बोल्डर हटाए जाने के बाद दो घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ। जल्दी निकलने की फेर में कई बाइक सवार जान जोखिम में डाल बोल्डरो के बीच से ही वाहन निकाल ले गए।
हाईवे पर डेंजर जोन दोपंखी क्षेत्र में बड़ा हादसा होने से टल गया। बुधवार दोपहर को हाईवे से सटी थुवा की पहाड़ी से जोरदार धमाके के साथ विशालकाय बोल्डर एकाएक हाईवे तक आ गिरे। हाईवे पर गुजर रहे यात्री वाहन चपेट में आने से बाल-बाल बचे। कई वाहनों को बोल्डर छूकर शिप्रा नदी तक चले गए। एकाएक गिरे बोल्डर से हाईवे पर यातायात ठप हो गया। देखते ही देखते दोनों और करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जल्दी निकलने के फेर में कई बाइक सवार जान जोखिम में डाल बोल्डरों के ऊपर से ही बाइक निकालते रहे। चौकी पुलिस खैरना के जवान मौके पर पहुंचे। ऐसे लोगों को कड़ी फटकार लगाई। खतरे के बीच खड़े कई वाहनों को पीछे हटाया गया। करीब ढाई बजे बमुश्किल यातायात सुचारू हो सका। इधर नावली क्षेत्र में हल्द्वानी की ओर जा रही कार पर गिरा।चालक भी चोटिल हो गया। संयोगवश बड़ा हादसा टल गया

रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी बिगड़े हालात

डेंजर जोन भोर्या बैंड तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर भी जगह-जगह पत्थर गिरे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर पाडली, जौरासी, काकडीघाट, नावली, सुयालखेत तथा रानीखेत खैरना स्टेट हाईवे पर कनवाड़ी की पहाड़ी से दिनभर पत्थर गिरते रहे। यात्रियों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही की। बारिश से जगह-जगह रोड जलमग्न भी रहा। कनवाडी़ की पहाड़ी से गिरे मलबे से काफी देर स्टेट हाईवे पर आवाजाही ठप रही। बाद में जेसीबी मशीन से मलवा हटाया गया। ग्रामीण सड़कों पर भी जगह-जगह मलवा आया। धारी उल्गौर मोटर मार्ग पर ग्रामीणों ने जान जोखिम में डाल आवाजाही की।