◾ नीम करौली आश्रम काकडीघाट में अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश
◾ रविवार को भंडारे के साथ होगा पारायण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा नीम करौली आश्रम में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। रविवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा।
काकड़ीघाट स्थित नीम करौली आश्रम में शनिवार सुबह धर्माचार्यों ने यजमानो से विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। संगीतमय अखंड रामायण पाठ से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। भगवान श्रीराम के जयकारों ने उससे माहौल गुंजायमान हो गया। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी समां बांधा। आसपास के सुयालबाडी़, नैनीपुल, क्वारब, गरमपानी, खैरना, छडा़, लोहाली के साथ ही अल्मोड़ा, भवाली, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत से भी श्रद्धालु आश्रम पहुंचे। मुख्य पुजारी आंनद गैड़ा के अनुसार रविवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम का पारायण होगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है।