◾उल्गौर रुप सिंह धूरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
◾आसपास के गांवों से उमड़ रहा आस्था का सैलाब
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर रुप सिंह धूरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दूरदराज के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु रोजाना मंदिर पहुंच रहे हैं। देर शाम तक भजन-कीर्तन का दौर जारी है।
उल्गौर रुप सिंह धूरा गांव में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण को आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। आचार्य अनूप, मोहन चंद्र शास्त्री, हरीश चंद्र पांडे, तारा दत्त भट्ट ने यजमान विनोद भट्ट व दीप चंद्र से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। कथा व्यास आचार्य बसंत बल्लभ त्रिपाठी ने भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का गुणगान किया। बताया कि ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। भजन मंडली में गणेश कांडपाल, भास्कर, अंशुल व अखिलेश ने समा बांधा। भगवान कृष्ण के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। कथा सुनने को आसपास के लोहाली, धारी, हरतोला, नथुआखान, गरमपानी, खैरना, चमडिया, ताड़ीखेत आदि गांवों से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन समिति के केशव दत्त भट्ट, शंकर दत्त भट्ट समेत कई लोग व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।