🔳 विद्याaर्थियों को दी जा रही कई अहम जानकारियां
🔳 जीआइसी बेतालघाट व सिमलखा में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
🔳 आपरेशन सिंदूर व आपरेशन विजय पर डाला गया प्रकाश
🔳 जीआइसी ढोकाने में भी विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के विद्यालयों में भारतीय भाषा समर कैंप की धूम मची है। विद्यार्थियों को संस्कृत, कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषा के विषय में अहम जानकारियां उपलब्ध कराए जाने के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं के जरिए जागरुक भी किया जा रहा है। दोनों ब्लॉकों के विभिन्न स्कूलों में चल रहे कैंपों में विद्यार्थी भी खूब मस्ती कर रहे हैं।
नई शिक्षा निति के तहत ग्रीष्मकाल के दौरान विद्यालयों में समर कैंप लगाए गए हैं। बेतालघाट ब्लॉक के नौ विद्यालयों में कैंप संचालित है। शनिवार को शहीद चंदन सिंह भंडारी राजकीय इंटर कॉलेज सिमलखा विद्यार्थियों को कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषा के विषय में जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। शिक्षक अनुज कुमार गोस्वामी व ममता मेहरा ने विद्यार्थियों को आपरेशन सिंदूर व आपरेशन विजय के विषय में जानकारी दी। जीआइसी बेतालघाट में उप-शिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी ने विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी। योग विशेषज्ञ विमला उप्रेती ने विद्यार्थियों को योग के फायदे बताए। रामगढ़ ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में शिक्षक मनोज पंत, हेम चन्द्र आर्या, हिमांशु मठपाल, ललित मोहन, लता बिष्ट की निगरानी में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को नृत्य कदम, कलाकृति, शैलियों के विषय पर भी जानकारी दी गई।