🔳सिंचाई नहरों के निर्माण में ई टेंडरिंग प्रकिया अपनाए जाने पर जताई नाराजगी
🔳बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की साज़िश दी करार
🔳सिंचाई विभाग पर लगाया छोटे ठेकेदारों के उत्पीड़न का आरोप
🔳उपेक्षा पर कर डाला सड़क पर उतरने का ऐलान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
सिंचाई विभाग के कार्यों में ई टेंडरिंग व्यवस्था व कठिन शर्ते लागू किए जाने पर स्थानीय ठेकेदारों का पारा चढ़ गया है। लंबे समय से कार्य से जुड़े लोगों ने ई टेंडरिंग प्रकिया को उपेक्षा करार दिया है। आरोप लगाया है की जब आपदा के समय कार्य करवाए जाने होते हैं तो स्थानीय ठेकेदारों से कार्य कराया जाता है और अब बड़े ठेकेदारों को लाभान्वित करने को ई टेंडरिंग व्यवस्था कर दी गई है। उपेक्षा पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बेतालघाट ब्लॉक की 11 महत्वपूर्ण सिंचाई नहरें पिछले तीन वर्षों से ध्वस्त पड़ी है। लगातार मांग उठाए जाने के बाद अब सरकार ने सिंचाई नहरों को दुरुस्त करने को लगभग सात करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट मिलने के बाद अब निविदाएं भी आमंत्रित कर दी गई है पर ई टेंडरिंग प्रकिया लागू करने तथा कठिन शर्ते रखें जाने से कोसी घाटी के ठेकेदारों का पारा चढ़ गया है। ठेकेदारों ने इसे छोटे ठेकेदारों की उपेक्षा करार दे बड़े ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने की साज़िश करार दिया है। आरोप लगाया है की जब आपदा व अन्य समय जनदबाव में विभाग को कार्य कराने होते है तो छोटे ठेकेदारों से कार्य लिया जाता है जिसका भुगतान भी एक से दो वर्ष के अंतराल में होता है बावजूद छोटे ठेकेदार विभाग के कार्य करते हैं पर अब सिंचाई नहरों के लिए ई टेंडरिंग व्यवस्था के साथ ही कठिन शर्ते रख दी गई है जिस कारण कोसी घाटी के ठेकेदार प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं। ठेकेदार ईश्वर दत्त जोशी व हरीश मेहरा ने उपेक्षा पर नाराजगी जताई है। सिंचाई विभाग पर मनमानी किए जाने का आरोप लगा कहा की बड़े ठेकेदारों को लाभान्वित करने की साज़िश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। साफ कहा है की यदि जल्द प्रकिया में बदलाव नहीं किया जाएगा तो फिर क्षेत्रवासियों को साथ लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। चेतावनी दी है की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




