◾आए दिन हंगामे से बाजार की प्रतिष्ठा भी हो रही धूमिल
◾बिगड़ते माहौल से कभी भी बड़ी घटना सामने आने की आंशका
◾नशे के फैलते जाल से माहौल खराब होने की चर्चा

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट )))

शांत समझे जाने वाले खैरना बाजार में अंशाति का ग्रहण लगता जा रहा है। बाजार क्षेत्र में आए दिन हंगामे से कभी भी बड़ी घटना सामने आने की आंशका बलवती होती जा रही है। हंगामें से बाजार क्षेत्र की प्रतिष्ठा को भी दाग लगता जा रहा है।
अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र अशांत होता जा रहा है बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। आए दिन हंगामे से क्षेत्रवासी भी परेशान है। खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। चर्चा है की नशे का जाल तेजी से क्षेत्र में फैलता जा रहा है जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ते जा रहा है। तहसील मुख्यालय के आसपास तो लड़ाई झगडा़ आम हो गया है। आसपास रहने वाले लोग परेशान हो चुके हैं बावजूद जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। पहले क्षेत्र काफी शांत माना जाता था पर पिछले कुछ समय से आए दिन झगडा़ फसाद क्षेत्र की पहचान बनते जा रहा है। लोगों ने लगातार बिगड़ रहे माहौल की कडे़ शब्दों में निंदा की है।