◾जीआइसी बेतालघाट में व्यायाम शिक्षक के पद पर हैं कार्यरत
◾मोहाली में सात दिवसीय होगी चैंपियनशिप

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट के व्यायाम शिक्षक कंवलदीप सिंह का चयन उत्तराखंड क्रिकेट की सिविल सर्विसेज टीम में हुआ है। कवलदीप पंजाब में होने वाले ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करेंगे। उनके चयन पर शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।

जीआइसी के व्यायाम शिक्षक कंवलदीप ने प्रदेश की सिविल सर्विसेज टीम में जगह बनाई है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियनशिप 12 मार्च से 19 मार्च तक मोहाली (पंजाब) में होगी। कंवलदीप सिंह वर्तमान में बेतालघाट ब्लॉक के सह खेल समन्वयक व शिक्षक संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष भी हैं। राष्टीय स्तर की प्रतियोगिता में कंवलदीप के चयन पर उपखंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र उपाध्याय, संजय शर्मा, राजकुमार भंडारी, राजपाल सिंह, सत्यदेव सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है।

error: Content is protected !!