= पत्रकार हित में एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान
= समाचार कवरेज में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
= दो पत्रकारों को संगठन कार्यकारिणी विस्तार को सौंपी गई जिम्मेदारी

(((नीरजा साह की रिपोर्ट)))

पत्रकारों की बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही पत्रकारों के हित में संघर्ष करने पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन की मजबूती के लिए जिम्मेदारी भी तय कर दी गई। जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।
सोमवार को खैरना में हुई पत्रकारों की बैठक में तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। पत्रकारों से अभद्रता व व समाचार कवरेज के दौरान दिक्कत पैदा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने का भी मुद्दा उठा। वक्ताओं ने दो टूक कहा कि कवरेज के वक्त बेवजह कार्य में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। पत्रकारों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि समस्याओं के समाधान को संघर्ष किया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए कुबेर सिंह जीना को संगठन का संरक्षक तथा दलीप सिंह नेगी को संयोजक मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारी राय मशवरा कर मजबूत कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। पत्रकारों के हित में एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया गया। इस दौरान वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुनील मेहरा, महिंद्र कनवाल, अंकित सुयाल, फिरोज अहमद, पंकज भट्ट, हरीश चंद्र, पंकज नेगी, शेखर दानी, हेमंत साह, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!