🔳 कोसी घाटी के गांव रंगों से हुए सरोबार
🔳 मंदिरों में देर रात तक होली व झोड़ा गायन ने बांधा समां
🔳 मिष्ठान व गुजिया वितरण कर एक दूसरे को दी जा रही शुभकामनाएं
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवों में होली का रंग परवान चढ़ चुका है। जगह जगह होली गायन की धूम मची है। बुजुर्गो के साथ युवा होली गायन में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। मंदिरों में महिलाएं होली व झोड़ा गायन में जुटी है। बच्चें भी अबीर गुलाल व रंग-बिरंगे रंगों से खूब मस्ती कर रहे हैं। मिष्ठान व गुजिया वितरण भी किया जा रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों में होली महोत्सव की धूम मची है। गांवों की महिलाएं मंदिरों विशेष पूजा अर्चना कर होली व झोड़ा गायन में जुटी है‌। जबकि बुजुर्गो व युवाओं की टोली घर घर जाकर होली गायन कर लोगों को आर्शीवचन दे रहे हैं। गांवों में देर रात्री तक होली महोत्सव की धूम मची है। नौनिहाल भी अबीर गुलाल के साथ मस्ती में डूबे है‌। एक दूसरे को रंग लगाकर त्यौहार का उल्लास बडा़ रहे हैं। लोग एक दूसरे को मिष्ठान वितरित कर त्यौहार की खुशियां मना रहे हैं।