🔳 खनन विभाग ने खनन सत्र में अवैध खनन रोकने को शुरु की तैयारी
🔳 बोर्ड में लिखना होगा खदान का क्षेत्रफल व उपखनिज निकालने की स्वीकृत मात्रा
🔳 विभागीय अधिकारियों के मोबाइल नंबर प्रदर्शित करना होगा जरुरी
🔳 मानसून की विदाई के बाद कोसी व शिप्रा नदी में खनन की तैयारियां शुरु
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

मानसून की विदाई के साथ ही नदियों में खनन सत्र शुरु करने की तैयारियां शुरु कर दी गई है। वैध की आड़ में अवैध खनन पर शिंकजा कसने को खनन विभाग भी तैयारी में जुट गया है‌। नदियों में स्वीकृत उपखनिज पट्टों के बाहर सूचना बोर्ड स्थापित किए जाने की कवायद भी की जा रही है जिसमें पट्टे से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी साथ ही विभागीय अधिकारियों के नंबर भी उपलब्ध होंगे।
सफेद सोने के काले कारोबार के लिए कोसी घाटी कुख्यात है। सरकार से स्वीकृत तमाम उपखनिज पट्टे संचालित है। बरसात से पूर्व खनन रोक दिया गया। अब मानसून की विदाई के साथ कोसी व शिप्रा नदी में खनन दोबारा शुरु होगा। नियमानुसार खनन करवाने की जिम्मेदारी खनन विभाग व पुलिस प्रशासन के कंधों पर है। खनन सत्र शुरु करने के साथ ही खनन विभाग ने अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाने को विशेष रणनीति तैयार करनी शुरु कर दी है। इसके तहत नदी क्षेत्र में नियमानुसार खनन करने से पूर्व अब पट्टा धारक को बोर्ड स्थापित कर उपखनिज से संबंधित से अहम जानकारियां बोर्ड में लिखनी होगी। खनन स्थल का क्षेत्रफल, खनन का दायरा व खदान कर निकाले जाने वाली उपखनिज की स्वीकृत मात्रा तथा पट्टा धारक का नाम भी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित करना होगा। यही नहीं संबंधित विभाग के अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी बोर्ड में लिखने अनिवार्य होगे ताकी नदी क्षेत्र में खनन की सभी अहम जानकारियां सार्वजनिक हो सके वहीं अवैध खनन का संदेह होने पर गांवों के लोग आसानी से विभागीय अधिकारियों से संपर्क साध सके। जिला खान अधिकारी ताजश्वेर सिंह के अनुसार स्वीकृत खनन पट्टे के आसपास पट्टेधारकों को अहम सूचनाओं से संबंधित बोर्ड स्थापित करने को निर्देशित किया जाएगा। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!