🔳दाडिमा व ओडा़बास्कोट गांव में हुआ कार्यक्रम
🔳विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम
🔳भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जुटने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत दाडिमा व ओड़ाबास्कोट गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। भारत को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
ग्राम पंचायत दाडिमा व ओडा़बास्कोट गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन का खेती में प्रयोग का लाइव प्रदर्शन, नैनो यूरिया व नैनो ऊर्वरकों का प्रयोग करने, केसीसी की जानकारी व पुराने केसीसी का रिन्यूअल व पात्र कृषकों को केसीसी जारी करने समेत केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष व प्रधान रोहित तिवाड़ी ने किया। इस दौरान थानाध्यक्ष महेश जोशी, प्रताप सिंह बोहरा, कृपाल सिंह, एबीडीओ विनोद कुमार, सहायक कृषि अधिकारी लता पांडे, डा. किशोरी लाल, संजय गोस्वामी, कविता आर्या, ईश्वर पडियार, पंचायत अधिकारी ओमवीर सिंह, चेतन चिलवाल, ग्राम विकास अधिकारी मोहम्मद सिराजुद्दीन, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरनसिंह दरमाल, दयाल सिंह दरमाल आदि मौजूद रहे।