◾संविधान दिवस पर जीआइसी बेतालघाट में हुई गोष्ठी
◾विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया गया सम्मानित

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित जीआइसी में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने संविधान दिवस पर प्रकाश डाला।
शनिवार को बेतालघाट स्थित जीआइसी में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य एबी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी प्रधानाचार्य एबी सिंह ने संविधान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीम राव आंबेडकर के कार्यो को याद किया। बताया कि संविधान से ही अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी मिलती है। विभिन्न प्रतियोगिताएं में अव्वल मेधावियों को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में शहजाद कोहिनूर, तेजस्विता तथा संतोष बोहरा विजेता बने। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार भंडारी ने किया। इस दौरान संजय शर्मा, डा. अरविंद मिश्रा, पीएन बुधौडी़, अल्ताफ शाह, सत्यदेव आदि मौजूद रहे।