◾खैरना चौकी पुलिस ने बाजार में चलाया अभियान
◾यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला 2750 रुपये जुर्माना

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

चौकी पुलिस की टीम ने खैरना मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को गौरा शक्ति व पुलिस एप की विस्तार से जानकारी दी। एप डाउनलोड कर इस्तेमाल के तौर तरीके बताए। बाद में चैकिंग अभियान चला यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर 2750 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खैरना बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं को विभिन्न कानूनी जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही गौरा शक्ति व पुलिस एप के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी ने ऐप डाउनलोड कर उसकी विशेषताएं बताई। महिलाओं से ऐप का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। बाद में अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। छह चालान कर चालान कर 2750 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों को यातायात के नियम भी समझाएं गए। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हंगामा करने पर तीन लोगों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।