🔳 बारिश के बीच होलियारों ने होली गायन से मचाई धूम
🔳 हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व
🔳 लोगों ने घर घर जाकर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं
🔳 मंदिरों में भजन कीर्तनों के बाद हुआ प्रसाद वितरण
🔳 बाजार क्षेत्रों में देर शाम तक मची रही धूम
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी में होली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं व पुरुषों की टोली ने घर घर जाकर होली गायन कर आर्शीवचन दिए। नौनिहालों ने भी खूब मस्ती की। मंदिरों में भजन कीर्तनों ने समां बांधा। बाजार क्षेत्र में देर शाम तक होली की धूम मची रही। बारिश के बीच होलियारों ने धूम मचाई। पुलिस की टीमें शांति व्यवस्था को मुस्तैद रही।
शनिवार को गांव के गांव रंगों से सरोबार रहे। मौसम के एकाएक बदले मिजाज से होल्यार निराश हुए पर दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने के साथ ही होली पर्व परवाह चढ़ा। गरमपानी, खैरना, छड़ा, टूनाकोट, सुयालबाडी, सिरसा, मझेडा, डोबा, बेतालघाट समेत तमाम गांवों में महिला व पुरुष होलियारों की टोली ने घर घर जाकर होली गायन किया। लोगों ने गुजिया व मिष्ठान से होलियारों का स्वागत किया। मंदिरों में भी होली गायन कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। बच्चों ने भी खूब मस्ती की। आवाजाही कर रहे लोगों को रंगों से तरबतर कर दिया। शाम तक बाजार क्षेत्र में होली की धूम मची रही। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे तथा खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में भी होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया।