= भंडारे के साथ हुआ अखंड रामायण पाठ का परायण
= आसपास के गांवों से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
= चांफा गांव में कथा व्यास ने किया भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन

(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती डोबा गांव स्थित देवी मंदिर में अखंड रामायण पाठ से माहौल राममय हो गया। रामनगर से पहुंची भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भंडारे के साथ अखंड रामायण पाठ का परायण हुआ। भंडारे में आसपास के गांव के लोगों ने परिवार समेत शिरकत की।
डोबा गांव में अखंड रामायण पाठ का भंडारे के साथ परायण हुआ। इससे पूर्व धर्माचार्यों ने यजमानो से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराएं। रामनगर से पहुंची भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे संमा बांंधा। देर शाम तक भजन-कीर्तनो का दौर जारी रहा। क्षेत्र की सुख शांति के साथ ही आपदाओं के खात्मे को प्रार्थना की गई। भंडारे में मझेड़ा, गरमपानी, खैरना, दोपांखी, छड़ा, लोहाली आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आनंद सिंह बिष्ट, मनोज बिष्ट, दीपक सिंह, शिवराज सिंह, पदम सिंह, हरक सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इधर अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चांफा गांव में श्रीमद् भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान महायज्ञ जारी है। कथा व्यास आचार्य हिमांशु जोशी ने श्रद्धालुओं से सच्चे मन से भगवान कृष्ण का ध्यान करने का आह्वान किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण संसार के कण कण में विराजमान है। कथा सुनने को रोजाना आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है।

error: Content is protected !!