🔳 ब्लॉक के गांवों में स्थित सभी अस्पतालों को किया गया अलर्ट
🔳 चिकित्सा प्रभारी ने रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
🔳 सीएचओ व आशा कार्यकर्ता करेंगी ग्रामीणों को जागरुक
🔳 गांवों में बिमारों का आंकड़ा भी करेंगी एकत्र
🔳 चिकित्सा प्रभारी बोले – लगातार की जा रही मॉनिटरिंग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी के गांवों में लगातार बढ़ रहे टाइफाइड के मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग सख्ते में आ गया है। बेतालघाट ब्लॉक में स्थित दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सत्रह सब सेंटरों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत ने सभी केंद्रों से रोजाना की रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा सीएचओ व आशा कार्यकर्ताओं से भी गांवों बिमारों की संख्या का पता लगाने तथा लोगों को जागरुक करने के निर्देश दिए हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों में इन दिनों ग्रामीण टाइफाइड बिमारी से पस्त है। महिलाओं व पुरुषों के बाद अब नौनिहाल भी चपेट में हैं। अस्पतालों में भी खासी भीड़ भी जुट रही है। टाइफाइड से ग्रसित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से अब स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया है। सख्ते में आए विभाग ने ब्लाॅक मुख्यालय स्थित सीएचसी बेतालघाट व गरमपानी तथा गांवों में स्थित पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 17 सब सेंटरों को अलर्ट मोड पर ले लिया है। सभी केंद्रों के प्रभारियों को रोजाना अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या तथा टाइफाइड से ग्रसित मरीजों की संख्या का डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही गांवों में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल का इस्तेमाल करने, बासी भोजन से दूर रहने तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने रखने को जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। गांवों में बिमारी व्यक्तियों की संख्या भी रोजाना उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार सभी केंद्रों में समुचित दवाइयां उपलब्ध है। मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। मॉनिटरिंग भी की जा रही है।




